जय भीम केवल एक शब्द नहीं, बल्कि सम्मान, समानता, शिक्षा और अपने अधिकारों के प्रति जागरूकता की भावना से जुड़ा एक अभिवादन है। इसी भावना और बाबासाहेब डॉ. भीमराव अंबेडकर के विचारों को शब्दों में व्यक्त करने के लिए आज हम आपके लिए लेकर आए हैं Jay Bhim Shayari in Hindi, जिसमें आपको दमदार, प्रेरणादायक और सम्मान से भरी शायरियाँ पढ़ने को मिलेंगी।
इस collection में आपको जय भीम शायरी, बाबासाहेब पर शायरी, भीम शायरी, Ambedkar Shayari और प्रेरणादायक 2 Line Shayariका सुंदर संग्रह मिलेगा। आप इन शायरियों को WhatsApp Status, Facebook और Instagram पर शेयर करके अपने विचार और सम्मान को अपने अंदाज में व्यक्त कर सकते हैं।
Jay bhim shayari hindi
नीला रंग है पहचान हमारी,
जय भीम हमारी शान है भारी।

रुतबा मेरे सर को तेरे संविधान से मिला है,
यह सम्मान भी मुझे तेरे संविधान से मिला है।
दिल नरम दिमाग गरम,
बाकी सब बाबा साहब का करम।
टूटी जंजीरों को हमने तोड़ा है,
संविधान से अपना रिश्ता जोड़ा है।
कर गुजर गए वो भीम थे,
दुनिया को जगाने वाले भीम थे।
नजारों में नजारा देखा ऐसा नजारा नहीं देखा,
आसमान में जब भी देखा मेरे भीम जैसा सितारा नहीं देखा।
बाबा तेरी कलम के बल पर आज हम राज करते हैं,
तेरी करनी पर बाबा हम सब नाज करते हैं।
भीम जैसा सूरज अगर निकला न होता,
तो हम बेसहारों का जीवन में यह उजाला न होता।
जय भीम के उद्घोष से ही यह आगाज करते हैं,
हम बाबा साहब के विचारों पर ही नाज करते हैं।
है लहू जिनका मेरी रगों में ये तेवर उन्हीं के हैं,
हम तो बस बाबा साहब के पदचिह्नों के राही हैं।
छिन लेता है कोई हक तो छिन जाने न दिया,
भीम ने हमको कभी भी झुक जाने न दिया।
ज्ञान की मूरत थे, स्वाभिमान की पहचान थे,
हमारे बाबा साहब भारत देश की शान थे।
Read More :Ahmed Faraz shayari
jay bhim shayari 2 line
सिर उठाकर जीना सिखाया मेरे भीम ने,
हक के लिए लड़ना सिखाया मेरे भीम ने।

ना छुरी रखता हूँ, ना पिस्तौल रखता हूँ,
जय भीम का दीवाना हूँ, दिल में जिगरा रखता हूँ।
गुलामी की जंजीरों को जिसने काट फेंका,
वही तो मेरा बाबा साहब भीमराव निकला।
समता, समानता और बंधुत्व का दिया संदेश,
जय भीम का नारा गूंजेगा अब तो पूरा देश।
कोई नहीं है टक्कर में जब खड़े हों बाबा साहब,
हर दिल में बसते हैं हमारे प्यारे बाबा साहब।
हम वो परिंदे नहीं जो उड़ना भूल जाएं,
हम भीम के अनुयायी हैं जो झुकना भूल जाएं।
दुनिया में सब कुछ बदल सकता है पर पहचान नहीं,
जय भीम कहने में हमें कोई हिचकिचाहट नहीं।
शिक्षा का अलख जगाकर सबको जगा दिया,
बाबा साहब ने सोये हुओं को चलना सिखा दिया।
Read More : attitude joker shayari
Jai bhim quotes in Hindi
शेरों के पुत्र ही शेर कहलाते हैं,
जो जय भीम बोलते हैं वही इतिहास बनाते हैं।

मेरे भीम की हस्ती कुछ ऐसी है यारों,
कि दुश्मन भी उनके ज्ञान के आगे शीश नवाते हैं।
फूल खिले या न खिले चमन में,
बाबा साहब का नाम रहेगा हमेशा इस वतन में।
इतिहास गवाह है जिन्होंने संविधान रचा,
वही भारत माँ के सच्चे और वीर सपूत कहलाए।
ज्ञान का सागर, धीर-गंभीर स्वभाव,
बाबा साहब ने दूर किया समाज का हर भेदभाव।
जब तक सूरज चाँद रहेगा,
बाबा साहब आपका नाम अमर रहेगा।
अंधेरों में रोशनी बनकर जो छा गए,
हमारे भीमराव इस दुनिया में अमर हो गए।
जात-पात का भेद मिटाकर एक बनाया,
भीमराव ने हर शोषित को गले से लगाया।
जय भीम शायरी Attitude 2 Line
शान से जीना है तो कलम को हथियार बनाओ,
बाबा साहब के विचारों को जीवन में अपनाओ।
जिनकी सोच से बदला देश का विधान,
उन्हें शत-शत नमन, जो हैं भारत की शान।
कलम की ताकत से जिसने लिखा इतिहास,
भीमराव ही थे इस देश का सच्चा विश्वास।
नीला परचम लहराएगा, हर गली हर मोड़ पर,
जय भीम का नारा गूंजेगा पूरे देश के मोड़ पर।
तूने दिया जो अधिकार हमें, वो कभी न भूलेंगे,
तेरे दिखाए रास्ते पर ही हम सदा चलेंगे।
सागर से भी गहरा जिनका विचार था,
बाबा साहब का हर एक शब्द क्रांति का आधार था।
स्वाभिमान का दीप जलाकर राह दिखाई,
बाबा साहब ने ही हमें नई जिंदगी दिलाई।
ना किसी के आगे झुके हैं, ना कभी झुकेंगे,
जय भीम के दीवाने हैं, सही राह पर ही चलेंगे।
संविधान की हर एक धारा में जिनकी झलक दिखती है,
उन बाबा साहब के चरणों में मेरी हर खुशी टिकती है।
विचारों की क्रांति से जिसने देश बदल डाला,
वो एक ही था भीम जिसने हर शोषित को संभाल डाला।
जिंदगी जीने का सही तरीका सिखा दिया,
भीमराव ने हमें इंसानियत का पाठ पढ़ा दिया।
जय भीम का नारा ही हमारी पहचान है,
बाबा साहब का संविधान ही हमारा अभिमान है।
For More post : Visit our website home page !!
